फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike-riding ambulance driver dies after being hit by a speeding Bolero

Chandauli News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक की मौत

Fri, 05 Jun 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding ambulance driver dies after being hit by a speeding Bolero
कृष्णानंद उपाध्याय, फाइलफोटो
चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक कृष्णानंद उपाध्याय की मौत हो गई। बड़े साहब के ढाबा के समीप सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कृष्णानंद उपाध्याय (40) पुत्र जनार्दन उपाध्याय निवासी ग्राम गोरखा के रूप में हुई है। कृष्णानंद चंदौली स्थित निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत थे। वह बृहस्पतिवार को अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप बड़े साहब ढाबा के पास सर्विस रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगने के बाद कृष्णानंद बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कृष्णानंद अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वह लंबे समय से एंबुलेंस चालक के रूप में सेवा दे रहे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे और सर्विस रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। कई बार प्रशासन से गति नियंत्रण के उपाय करने की मांग भी की गई, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। थाना प्रभारी बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed