फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider woman and her son died in collision with pickup

Chandauli News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman and her son died in collision with pickup
बबुरी/चकिया। पकड़ी गांव के पास चकिया-पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मार्ग पर सोमवार की दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। महिला अपने बेटे को लेकर पिता के साथ गौड़िहार गांव दवा लेने जा रही थी। इस घटना में पिता भी घायल हो गए।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाने के बेलखरा गांव निवासी दधिबल मौर्य (55) की बेटी ममता (35) की शादी मिर्जापुर के ही जमालपुर निवासी अखिलेश मौर्य के साथ हुई थी। अखिलेश दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। अखिलेश और ममता से इकलौता बेटा दक्ष (02) बीमार चल रहा था। सोमवार की सुबह ममता अपने बेटे दक्ष के साथ तिलौरी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। यहीं पर ममता के पिता दधिबल और मां संगीता भी आई थीं। दोपहर में दधिबल बाइक से अपनी बेटी और नाती को लेकर इलाज के लिए गौड़िहार के लिए चले। रास्ते में बबुरी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. सीएपी सिन्हा ने ममता और दक्ष को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक दधिबल का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल पिकअप के चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर, सूचना पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ममता और दक्ष की मौत की जानकारी होने पर दुख जताते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान डॉ. प्रदीप मौर्या, जिला पंचायत सदस्य दीपक पासवान, कैलाश जायसवाल, तिलौरी के पूर्व प्रधान संजय मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed