फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collides with Nilgai, youth from Varanasi dies

Chandauli News: नीलगाय से टकराई बाइक, वाराणसी के युवक की मौत

Mon, 30 Sep 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Nilgai, youth from Varanasi dies
नौगढ़। लौवारी गांव के पास रविवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नौगढ़ सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने वाराणसी निवासी हेमंत चौरसिया (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोनों साथियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वाराणसी के दुर्गा कुंड निवासी हेमंत चौरसिया अपने साथी सत्यम बिंद निवासी कतुआपुरा, वाराणसी और सागर पटेल, निवासी फत्तेपुर, थाना अदलहाट, जिला मिर्जापुर के साथ नौगढ़ के औरवाटाड़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आया था। शाम को लौटते समय लौवारी गांव के पास सड़क पर आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डाक्टरों ने हेमंत चौरसिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोनों साथियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed