फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collided with electric pole, one died

बिजली के पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, दो जख्मी

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with electric pole, one died
चकिया। सोनहुल शेरवां मार्ग पर चकिया कोतवाली के हाजीपुर गांव के समीप गड्ढे से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस घटना में बाइक चला रहे भटवारा कला गांव निवासी साहिल श्रीवास्तव (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे गांव के ही अंश यादव (20) और अजय (19) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भटवारा कला गांव निवासी धर्मेंद्र श्रीवास्तव का छोटा पुत्र साहिल सोनभद्र में पॉलिटेक्निक का छात्र था। कॉलेज में छुट्टी होने के कारण वह घर आया था। शनिवार को वह गांव निवासी अंश और अजय को बाइक पर बैठाकर चकिया घरेलू सामान खरीदने आया था। चकिया से सामान खरीद कर सोनहुल शेरवा मार्ग से अपने घर जा रहा था। सड़क पर बिखरी गिट्टी और गड्ढों के चलते बाइक हाजीपुर गांव के पास अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के किनारे स्थित बिजली पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में साहिल सहित तीनों जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तीनों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा कर उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी होने पर कोतवाल राजेश यादव फोर्स के साथ चिकित्सालय में पहुंचे तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साहिल की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में पहुंचे साहिल के माता-पिता तथा परिजनों की चीख पुकार से लोगों की आंखे नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed