फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Big accident Jeep full of children overturned near the canal two dozen school children injured

बड़ा हादसाः बच्चों से भरी जीप नहर के पास पलटी, दो दर्जन स्कूली बच्चे घायल, बच्चों की चीख से दौड़े आए ग्रामीण

Wed, 28 Sep 2022 01:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

चंदौली के सेंट जॉन्स स्कूल के बच्चों से भरी जीप नहर के पास पलट गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय जीप में चालक के अतिरिक्त कुल 30 बच्चे सवार थे। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
Big accident Jeep full of children overturned near the canal two dozen school children injured
चंदौली अस्पताल में पहुंचे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के कटसिला स्थित सेंट जॉस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही जीप बुधवार की सुबह नहर में पलट गई। घटना के समय  चालक के अतिरिक्त जीप में चालक के अलावा 30 स्कूली बच्चे सवार थे। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने बच्चों को जीप से बाहर निकाला और  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार बच्चों को चोट आई हैं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी होने पर डीएम ईशा दुहन ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की। 

विज्ञापन


नीले रंग की जीप सेंट जॉस स्कूल के बच्चों को लेकर सुबह के समय स्कूल जा रही थी। जैसे ही जीप कटसिला गांव में हाइवे से स्कूल जाने वाले संपर्क मार्ग पर पहुंची, चालक ने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। बेकाबू जीप सड़क किनारे नहर में चली गयी। इससे जीप में सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को नहर से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि नीले रंग की जीप यूपी 65 एच के आगे के नंबर गायब थे। जीप के आगे और पीछे दोनों तरफ नियमानुसार अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट होनी चाहिए, लेकिन वहां तो नंबर प्लेट ही गायब था। जीप का बाहरी हिस्सा जंग खाकर पूरी तरह से जर्जर हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जॉन्स स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Big accident Jeep full of children overturned near the canal two dozen school children injured
बच्चों को स्कूल ले जाने वाली जीप - फोटो : अमर उजाला
कटसिला के पास हुए हादसे के मामले में जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज किया है। डीएम के मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आयी कोतवाली पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा किया। इसके अलावा सेंट जान्स स्कूल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी ने बच्चों के प्रति जताया स्नेह

सेंट जॉन्स स्कूल की जीप पलटने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया। आनन फानन लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जीप में कुल 30 बच्चे थे। कुछ को मामूली खरोंच व चोटें आई हैं। जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी ईशा दुहन को मिली उन्होंने सीएमओ युगल किशोर राय और सीएमएस डॉ. उर्मिला सिंह और सर्जन डॉ. अनिल सुमन बच्चों के इलाज कार्य में जुट जाने को कहा।

डीएम ने सीएमओ को भेजकर बच्चों के परिजनों से मोबाइल पर बात की और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो मुझे अवगत कराएं। डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।         

करणी सेना के छोटू ने बचाई बच्चों की जान

कटसिला गांव के स्कूली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राष्ट्रीय करणी के सदस्य छोटू सिंह मौके पर डटे रहे। वह स्कूली बच्चों के राहत एवं बचाव कार्य में पूरी शिद्दत से जुटे रहे। साथ ही बच्चों की सेहत के बारे में पूछा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में भी आगे नजर आए। थोड़ी ही देर में करणी सेना के अन्य सदस्य भी मौके पर जुट गए।

इस बाबत प्रदेश उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह का कहना था कि बच्चों ने बताया कि ब्रेक व स्टेयरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना हुई है। प्रशासन ने सुधि नहीं ली। साथ ही बिना नंबर प्लेट की जर्जर गाड़ी से बच्चों को ढोया जा रहा है।

जिला प्रशासन से मांग किया कि जनपद के सभी स्कूलों की जांच की जाए। बच्चों के परिवहन में लगे जर्जर और कबाड़ वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ व लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।    

स्कूल ने नहीं ली बच्चों की सुधि

कटसिला स्थित बहुप्रष्ठित सेंट जान्स स्कूल के बच्चों से भरी जीप बुधवार को स्कूल से चंद कदम पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना बड़ी थी लिहाजा बच्चों के परिजनों की जान हलक तक आ गयी और वे भागते जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन जीप में सवार बच्चों की सुरक्षा व सेहत जानने के प्रति उनका स्कूल उदासीनता दिखा।

यहां तक की स्कूल का कोई भी स्टाफ घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। न ही अस्पताल में स्कूल के लोग नजर आए। विद्यालय गेट अंदर से बंद रखा गया और बच्चों के प्रति अपनी जवाबदेही से स्कूल प्रशासन ने पूरे दिन मुंह मोड़े रखा। वहीं एआरटीओ एसपी देव ने स्कूल पहुंचकर वहां के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। उनके गैरजिम्मेदाराना कृत्य पर फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed