फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhaiya Duj was celebrated

भइया के लिए कूटा गोधन

Wed, 02 Nov 2016 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 02 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bhaiya Duj was celebrated
पूजा करती महिलाएं।
नगर सहित पूरे जिले में मंगलवार को भइया दूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। पूजा के क्रम में महिलाओं ने पहले भाइयों को शाप दिया और बाद में पश्चाताप में जीभ में  कांटा चुभोया। महिलाओं ने गोबर का गोधन बनाया और बाद में उसमें ईंट रखकर उसे कूटा। बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर मिठाई खिलाई और लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

महिलाओं ने यम और यमुना की कहानी सुनी और घर में पहुंच कर भाइयों का मुंह मीठा कराया। गाय का गोबर लाकर महिलाओं ने उससे गोधन तैयार किया। उसमें ओखली, सूप, सर्प, बिच्छू, युवक, युवती के  स्वरूप बनाए। इसके बाद सामूहिक रूप से महिलाओं ने एकत्र होकर नई ईंट लेकर गोधन कूटा। इसके पूर्व महिलाओं ने नारियल, चना, चीनी की मिठाई आदि से पूजा की। इसके बाद गीत गाते हुए गोधन कूटा और भाइयों के दीर्घायु की  कामना की। बाद में महिलाओं ने रुई की माला बनाई। नगर के  चतुर्भुजपुर, काली महाल, रविनगर, कैलाशपुरी, मैनाताली, हनुमानपुर, विकास नगर, पथरा, अलीनगर, अमोघपुर, रेलवे के गया  कालोनी, यूरोपियन कालोनी, मानसनगर, शास्त्री कालोनी, आरपीएफ कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, प्लांट डिपो कालोनी, डीजल कालोनी सहित  पूरे नगर में गोधन कूटा। भाइयों ने भी सुबह से उपवास रख कर बहन से टीका लगवाया और मुंह मीठा करने के बाद भोजन ग्रहण किया। बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। बहनों को भाइयों ने यथा शक्ति उपहार भी दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed