फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BEO distributed text material among 206 children of Composite School

बीईओ ने कम्पोजिट विद्यालय के 206 बच्चों में बांटी पाठ्य सामग्री

Wed, 08 Sep 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
BEO distributed text material among 206 children of Composite School
कंदवा। क्षेत्र के तेल्हरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मंगलवार को पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ बरहनी कन्हैया लाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही विद्यालय के 206 बच्चों में पाठ्य सामग्रियां वितरित की। उल्लेखनीय है कि उक्त कम्पोजिट विद्यालय के इंचार्ज प्रधानध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी कई वर्षों से विद्यालय के बच्चों में कापी, कलम, पेंसिल, रबड़ और ज्योमेट्री बॉक्स का वितरण करते चले आ रहे हैं। उसी क्रम में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और ज्योमेट्री बॉक्स का वितरण किया गया। बीईओ ने प्रधानाध्यापक के इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इनकी प्रतिभाओं को निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधे पर है। बच्चों में पिछले कई वर्षों से पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाना निश्चित ही सराहनीय कार्य है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की ऊर्जा व सहायता मिलेगी और उनमें पढ़ने-लिखने की ललक बढ़ेगी। इस मौके पर दिनेश सिंह, बलराम पाठक, अनु सिंह,पंकज त्यागी, बिंदु यादव, ज्ञान प्रकाश, शशि कुमार, अरविंद कुमार, अमेरिका राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed