फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Beneficiaries' ability to be tested, tool kit will be available

लाभार्थियों की परखी योग्यता, मिलेगा टूल किट

Thu, 11 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries' ability to be tested, tool kit will be available
चंदौली। हुनरमंद बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के नए आयाम उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों में छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिला उद्योग कार्यालय में हलवाई ट्रेड में प्रशिक्षण लेने वाले आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। अफसरों ने उनके व्यवसाय से जुड़े सवालों को पूछकर योग्यता को परखा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिला उद्योग विभाग दस विभिन्न ट्रेडों में छह दिवसीय प्रशिक्षण देता है। इसमें नाई, दर्जी, हलवाई, राजमिस्त्री, मोची, लोहार, बढ़ई, कुम्हार, सुनार सहित कुल दस ट्रेड शामिल है। विभाग में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उनकी योग्यता को साक्षात्कार के दौरान परखा जाता है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। बृहस्पतिवार को जिला उद्योग कार्यालय में अफसरों ने हलवाई ट्रेड के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया। कोविड प्रोटोकाल के पालन के चलते आवेदकों को तीन शिफ्ट में बुलाया गया था। जहां उनके रोजागार से जुड़े सवालों को पूछा गया। उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के खाते में 15 सौ रुपये तथा एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। जो रोजगार लगाने के साथ बैंक से ऋण लेने में काफी सहायक होगा। बताया कि प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को टूल किट वितरित होगा। इस दौरान सहायक उद्योग प्रबंधक प्रेम सिंह, रवि कुमार और शंभू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed