फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Be careful that there is no deficiency in treatment

सावधान रहें, उपचार में कोई कमी न हो

Mon, 18 May 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Be careful that there is no deficiency in treatment
चंदौली। कोविड-19 के जिला सलाहकार टीम के सदस्यों ने सोमवार को नगर के सकलडीहा रोड स्थित चंदौली हास्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीबी सिंह व यूनिसेफ के जिला सलाहकार डा. सत्यप्रकाश, डब्ल्यूएचओ की डा. आशा ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन

इस दौरान टीम में शामिल चिकित्साधिकारियों ने प्रबंधक डा. बृजेश कुमार वर्मा से कोविड-19 को लेकर सावधान रहने को कहा। कहा कि यदि कोई भी मरीज अस्पताल में आए तो उसके उपचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि अस्पताल का स्टाफ, भर्ती मरीज व अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सक किसी भी तरह से कोविड-19 संक्रमण की जद में न आए। इसके लिए ऐहतियातन आवश्यक कदम उठाए जाए। प्रबंधक डा. बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल में दाखिल होने वाले एक-एक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed