फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Basketball player Kushal Singh was welcomed

फीबा एशियन बास्केटबाल में कुशल सिंह ने किया उम्दा प्रदर्शन

Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Basketball player Kushal Singh was welcomed
चंदौली। धरौली के कुशल सिंह ने बास्केटबाल में उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए फीबा एशियन बास्केटबाल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टीम को पांचवां स्थान दिलाया। कुशल ने उम्दा प्रदर्शन कर न सिर्फ भारत को अच्छे स्थान पर पहुंचाया बल्कि चंदौली का नाम विश्व स्तर पर पहुंचाया है। बुधवार को घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

धरौली निवासी किसान नीरज सिंह के पुत्र कुशल सिंह को बचपन से ही खेलों में दिलचस्पी रही। प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद कुशल का दाखिला वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुआ। वहां के खिलाड़ियों ने कुशल के कद-काठी को देखते हुए बास्केटबाल खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने यूपी कालेज के ग्राउंड पर बास्केटबाल का अभ्यास व प्रशिक्षण शुरू किया। हाल ही कतर में हुए फीबा टूर्नामेंट में भी उन्होंने अपने उम्दा खेल के दम पर टीम इंडिया को पांचवां स्थान दिलाने में सहायक बने। भले ही टीम को विश्वकप तक नहीं पहुंचा पाए लेकिन कुशल के खेल को सभी ने सराहा। बुधवार को अपने घर पहुंचे। यहां पहुंचते ही खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। कुशल ने इराक में आयोजित प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 टीम को वर्ल्ड कप क्वालीफाई कराने की बात कहीं। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह, विजय शंकर सिंह, ग्राम प्रधान विकास सिंह गुड्डू, रितेश सिंह, दीपक सिंह, चंदन सिंह, शुभम, विनोद सिंह, योगेश सिंह, संतोष सिंह, प्रकाश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed