{"_id":"65678a1d4ece8191c8001394","slug":"barthara-khurd-became-the-winner-of-namo-kabaddi-competition-chandauli-news-c-189-1-svns1011-6546-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बर्थरा खुर्द बनी नमो कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बर्थरा खुर्द बनी नमो कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता
विज्ञापन
सकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से स्थानीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार को नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। आखिरी मैच बर्थरा खुर्द और देउवापुर के बीच हुआ। जिसमें बर्थरा खुर्द विजेता बनी।
इस दौरान मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री जयनाथ मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार युवाओं का सम्मान करेगी। खेलो इंडिया योजना के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा अपने पांच ऐसे कार्यक्षेत्रों में कार्यान्वित किया जा रहा है जो ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में खेलों को बढ़ावा देते हैं। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि खेल से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, अभिषेक मिश्रा, अजीत पाठक, भानु प्रताप सिंह, शैलेंद्र पांडेय आदि रहे।
रिपोर्ट- चंद्रजीत पटेल