फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bartan Jewelers, Clothing, Footwear Shops will remain closed in the city

नगर में बंद रहेंगी बर्तन ज्वेलर्स, कपड़े, फुटवियर की दुकानें

Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bartan Jewelers, Clothing, Footwear Shops will remain closed in the city
चकिया। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बावजूद नगर पंचायत क्षेत्र में भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को एसडीएम चकिया सीपू गिरी ने सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके बाद नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने सभासदों के साथ नगर भ्रमण कर सामाजिक दूरी के पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सीपू गिरी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद भी चकिया नगर में लोगों की ओर से लापरवाही बतरी जा रही है। खरीदारी करते समय लोग नियमों के पालन के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे है। कहा कि कपड़े, जूता-चप्पल, बर्तन, ज्वेलर्स की दुकानों पर भीड़ हो रही है जिस पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेअसर है, ऐसे दुकाने बंद रहेंगी। जबकि दवा, किराना, सब्जी व जनरल स्टोर की दुकानें खुलेंगी और होम डिलेवरी भी जारी रहेगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कानूूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा, वैभव मिश्रा, राजेश चौहान, अनिल केसरी, सरदार राजकुमार सिंह, मोदनवाल, शहनवाज खान, राजकुमार गुप्ता मनोज कुमार, उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed