फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Barricading broken by vehicle, woman dies after being hit

मवेशी लदे वाहन से टूटा बैरिकेडिंग, चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 22 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Barricading broken by vehicle, woman dies after being hit
कंदवा। स्थानीय थाना के ककरैत गांव के पास कर्मनाशा नदी पर बने पुल पर मंगलवार की सुबह पांच बजे मवेशी लदे वाहन के टक्कर से बैरिकेडिंग टूट गई। टूटे बैरिकेडिंग की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर पैसा लेकर पशु तस्करी कराने का आरोप लगाते हुए पुल पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सूचना पर एसडीएम सदर अविनाश कुमार और सीओ अनिरूद्ध सिंह भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और बैरिकेडिंग हटाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ककरैत गांव निवासी मोती चौधरी की पुत्री इंद्रवासी (40) की शादी कानपुर में हुई है। इन दिनों वह मायके आई हुई थी। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे वह शौच करने के लिए गई थी। वह वापस लौट रही थी। इसी बीच पुल पर वसूली से बचने के लिए पशु लदे वाहन चालक पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए बिहार की ओर भाग निकले। इसी दौरान बैरियर महिला के सिर में जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के घायल होने की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके की तरह दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ को आते देख वहां तैनात पुलिस कर्मी अपने वाहन छोड़ मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने महिला को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। चार घंटे जाम के बाद मौके पर एसडीएम सदर अविनाश सिंह और सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बैरिकेडिंग हटवाया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, शहराब की दुकानों को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया। इसके पूर्व घटना की जानकारी होते ही पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व जिला पंचायत प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा भी मौके पर पहुंच गए और चक्का जाम में शामिल हो गए। पूर्व विधायक ने घायल महिला के इलाज का पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया तो वहीं इंदल सिंह बाबा ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से फोन से बात कर घटना की जानकारी दी। इस पर विधायक ने घायल के इलाज का पूरा खर्च व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इनसेट-
ससुराल जाने के एक दिन पहले हुई मौत
कंदवा। पशु तस्करों द्वारा अवैध वसूली से बचने के लिए भागने के दौरान हुए दुर्घटना में घायल इन्द्रवासी देवी को बुधवार को अपने ससुराल जाना था लेकिन एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। इससे ससुराल और मायके दोनो जगहों पर मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed