फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ballast laden trailer overturned uncontrollably

गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक जख्मी

Thu, 15 Sep 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ballast laden trailer overturned uncontrollably
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह करीब छह बजे तलासपुर मोड़ के पास स्थित पुलिया पर गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर पलटने से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया और मार्ग पर वाहनों का करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। तेज आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना के कारण पुलिया के दोनों तरफ की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी ट्रेलर चालक सलीम (32) डाला से गिट्टी लादकर सैयदराजा जमानिया होकर चौसा बिहार जा रहा था। बुधवार की सुबह छह बजे अभी वह तलासपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि उसे झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर नहर पुलिया के बीच पलट गया। तेज आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोग पुलिस को सूचना देते हुए चालक को ट्रक की केबिन से बाहर निकालने में लोग जुट गए। सूचना पाकर कुछ ही देर में पहुंची पुलिस व मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरह चालक को केबिन से बाहर निकाल कर पीएचसी बरहनी भेजवाया गया।
विज्ञापन

यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने बताया कि चालक के सिर और कंधे सहित कई अन्य जगहों गंभीर चोटें आयीं हैं। छह घंटे दोपहर 12 बजे बाद पलटे ट्रेलर को क्रेन से हटाया गया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed