फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Attack on forest workers, forest injured, 11 injured including forest guard

वनकर्मियों पर हमला, वन दरोगा, वन रक्षक सहित 11 जख्मी

Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attack on forest workers, forest injured, 11 injured including forest guard
घायल वनकर्मी - फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के जयमोहनी रेंज में कटान की लकड़ी बरामद करके लौट रहे वन कर्मियों पर लौवारी गांव के समीप मंगलवार की देर शाम तस्करों ने हमला बोल दिया। हमले में दो वन दरोगा, तीन वन रक्षक और छह वाचर जख्मी हो गए। घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गांव के पांच नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वन विभाग को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि जयमोहनी रेंज के लौवारी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 20 में पुराना पेड़ काटा जा रहा है। इस सूचना पर पहुुंची वन विभाग की टीम ने तीन बोटा लकड़ी बरामद की और उसे लेकर वापस लौटने लगी। टीम के सदस्य लौवारी गांव के समीप पहुंचे थे कि कुछ लोगों ने विभाग की गाड़ी रोकी और धारदार- हथियार कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने ड्राइवर वीरेंद्र प्रताप उर्फ बीपी को गाड़ी से उतारकर पिटाई कर दी। इससे वे घायल हो गये। हमलावरों की पिटाई से वन दरोगा रामचरित्र (55), ओंकार शुक्ला (50), वनरक्षक संदीपक वर्मा (28), मनीष गुप्ता (30), निर्भय सिंह (32) चोटिल हुए हैं। वहीं साथ चल रहे राजकुमार साहनी, दशरथ, विनोद, मनोज, सुरेश आदि वन वाचर भी घायल हुए। आरोपी हत्या की धमकी देते हुए जंगल में फरार हो गए। उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि वन कर्मियों पर सोची समझी साजिश के तहत लकड़ी तस्करों ने हमला किया है। सीओ नक्सल नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed