{"_id":"67a2653d67ce88da3f06f09a","slug":"attachment-of-the-house-of-the-accused-of-kidnapping-chandauli-news-c-189-1-svns1011-126880-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अपहरण के आरोपी के घर कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अपहरण के आरोपी के घर कुर्की
विज्ञापन
सकलडीह। एक युवक करीब 16 माह पहले 15 साल की किशोरी को लेकर भाग गया था। परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। कुर्की के नोटिस के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की।
आरोपी गांव की ही एक किशोरी को लेकर भाग गया था। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 20 दिसंबर 2024 को आरोपी के घर डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा कराया। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने कुर्की का आदेश दे दिया। इस आदेश के बाद एसआई धर्मदेव सिंह ने आरोपी के घर गांव वालों के सामने कुर्की की कार्रवाई की। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई है।