फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Athletics Divisional of Varanasi and Miami

Chandauli News: मंडलीय एथलेटिक्स में वाराणसी और गाजीपुर का दबदबा

Sun, 26 Oct 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Athletics Divisional of Varanasi and Miami
चहनिया। 69 वां मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बाल्मीकि इंटर काॅलेज बलुआ के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें वाराणसी और गाजीपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिसमें चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालिका 14वर्ष 600 मीटर दौड़ में विन्दू पटेल जौनपुर प्रथम, अंजू पासवान वाराणसी द्वितीय, अंकिता पाण्डेय तृतीय, चंदौली की आंचल चतुर्थ स्थान पर रहीं व बालिका 17 वर्ष 800 मीटर दौड़ में नंन्दनी राजभर गाजीपुर प्रथम, आरती यादव द्वितीय, उजाला यादव गाजीपुर तृतीय, प्रियंका निषाद चंदौली चर्तुथ स्थान व बालिका 19 वर्ष 400 मीटर में मनीषा राय गाजीपुर प्रथम, अंकिता विश्वकर्मा गाजीपुर द्वितीय, लक्ष्मी राजभर गाजीपुर तृतीय, बालिका 19 वर्ष 800 मीटर में मनीषा राय चंदौली प्रथम, प्रकृति यादव वाराणसी द्वितीय, खुशबू चौहान वाराणसी तृतीय, लक्ष्मी राजभर चर्तुथ, स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



बालक 14 वर्ष 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चंचल मौर्या जौनपुर, आर्यन राजभर वाराणसी द्वितीय, धवन वाराणसी तृतीय अलखनन्दन यादव गाजीपुर चर्तुथ, बालक 17 वर्ष 800 मीटर में सुजीत यादव वाराणसी प्रथम, अनिल विंद गाजीपुर द्वितीय, अश्विनी कुमार गाजीपुर तृतीय, उतकर्ष रावत जौनपुर चर्तुथ, बालक 19वर्ष 600 मीटर में सत्यम कुमार वाराणसी प्रथम, कौशलेन्द्र साहनी चंदौली द्वितीय, विन्द्रेश जौनपुर तृतीय व 800 मीटर में अंकुर जौनुपर प्रथम, कुनाल वर्मा वाराणसी द्वितीय, शुभम सरोज जौनपुर तृतीय, आकाश कुमार विन्द गाजीपुर चतुर्थ स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी वृजेश सिंह ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण के साथ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के कल के तकदीर हैं। इन्हें अच्छी तरह तराशा जाए तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह ने कहा कि बच्चों का खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जा सकता है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप तिवारी ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस दौरान धनंजय सिंह, संत सेवक सिंह, डा राजेश यादव, मनोज वर्मा, श्यामसुन्दर सिंह, प्रेमनारायण तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed