{"_id":"6341ce550da3437f9e026aae","slug":"application-started-for-the-post-of-clerk-in-eight-aided-secondary-schools-chandauli-news-vns678004650","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में लिपिक पद के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में लिपिक पद के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में आठ सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक वर्ग की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। शासन से मिले आवेदन प्रक्रिया के प्रारूप सभी आठ विद्यालयों को भेज दिए गए हैं।
जिले में कुल 34 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें आठ सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन के लिए 26 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से आठों विद्यालयों को आवेदन प्रक्रिया के प्रारूप भेज दिए गए हैं। सभी विद्यालयों में लिपिक वर्ग के लिए एक-एक पद निर्धारित हैं। इसमें शामिल होने के लिए स्नातक होने के साथ ट्रिपल सी, पेट अहर्ता परीक्षा व कंप्यूटर पर प्रति मिनट 30 शब्द टाइप करना अनिवार्य है।
विद्यालयों में दो प्रतियों में आवेदन सभी दस्तावजों के साथ देना है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की मानें तो अभी तक कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन सभी विद्यालयों के आवेदन की प्रक्रिया की प्रति शासन से मिले निर्देश के बाद उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
चंदौली। जिले के आठ सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक के पद खाली हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश जारी कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए अभ्यर्थी को विद्यालय स्तर पर आवेदन करना है। अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम या सीधे आवेदन कर सकता है। विद्यालयों में राजकुमार इंटर कॉलेज भुजना, आदर्श इंटर कॉलेज माटी गांव, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ, अशोक इंटर कॉलेज बबुरी, चौबे राम नाथ इंटर कॉलेज मझगांवा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज शहबगंज व जनता इंटर कॉलेज कांटा शामिल हैं।
जनपद के आठ अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक के एक-एक पद रिक्त हैं। सभी विद्यालयों को शासन के निर्देश पर आवेदन के प्रारूप भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थी जिन विद्यालयों में लिपिक वर्ग के पद खाली हैं , उस विद्यालय मेें फार्म जमा कर सकते हैं। फार्म दो प्रतियों में जमा करना है।-- डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।