फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ankit and Anshika top in 50 meters race

50 मीटर दौड़ में अंकित व अंशिका ने मारी बाजी

Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ankit and Anshika top in 50 meters race
नौगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र के बजरडीहा स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं के छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके बीच दौड़, खो-खो, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एबीएसए नौगढ़ अवधेश नारायण सिंह और ग्राम प्रधान संजय यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्राथमिक विद्यालय स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, राकेश द्वितीय व रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 50 दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह की अंशिका ने प्रथम, गंगापुर की संध्या ने द्वितीय व प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में परसहवा की चंचल कुमारी प्रथम, बरवाडीह की अंशिकाद्वितीय और टिकुरिया की प्रियंका तीसरे स्थानपर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में बजरडीहा ने विजय हासिल की जबकि उप विजेता बरवाडीह की टीम रही। अतिथियों ने अव्वल आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर एआरपी जय प्रकाश सिंह यादव, जितेंद्र यादव, विवेकानंद दूबे, सर्वेश नंदन, चंदन सिंह, नवीन सिंह, विजय यादव, अभिषेक कुमार, जयप्रकाश पटेल, बृजेश चौहान, विनय खरवार, रोहित गुप्ता, परमानंद, दिलीप रहे। संचालन शिक्षामित्र शंभूनाथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed