{"_id":"61a3d26807c8ed5a7b68919c","slug":"angry-people-protested-due-to-street-closure-chandauli-news-vns62493251","type":"story","status":"publish","title_hn":"ली बंद करने से नाराज होकर धरने पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ली बंद करने से नाराज होकर धरने पर बैठे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच मां कालीनगर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के समीप पिछले दिनों अतिक्रमण हटाकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पार्किंग स्थल बना दिया गया है। यहां कालिका धाम कॉलोनी के लोगों के आवागमन के लिए पहले से गली थी। गली कोपार्किंग स्थल में घेराबंदी किए जाने से नाराज वार्डवासी भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल तथा पूर्व सभासद कल्लू चौहान के नेतृत्व में रविवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने नगर प्रशासक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा से गली को चालू रखने की मांग की।
नगर पंचायत कार्यालय के पास पिछले दिनों नगर प्रशासक की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। भूमि को नगर पंचायत ने कब्जे में ले लिया। इस भूमि को पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया गया। भूमि तथा नगर पंचायत कार्यालय के बीच वार्ड नंबर पांच मां काली नगर स्थित कालिका धाम कॉलोनी के लोगों का आवागमन भी वर्षों से यही से हो रहा है। अब इस गली को पार्किंग में घेराबंदी कर बंद कर दिया गया। इससे नाराज होकर रविवार को भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल तथा पूर्व सभासद कल्लू चौहान वार्ड वासियों के साथ धरना शुरू कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर नगर प्रशासक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने लोगों को अपने आवास पर बुलाकर उनके विरोध के बारे में जानकारी ली। वार्ड वासियों की समस्या को देखते हुए उपरोक्त पार्किंग स्थल से पूरब तथा पश्चिम में लोहे की राउंड ब्रेकर लगाकर एक व्यक्ति को आने-जाने की सुविधा बहाल रखने का आश्वासन दिया। इस पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।