फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry MLA sitting with villagers on dharna due to power cut

बिजली कटौती से आक्रोशित विधायक ग्रामीणों के साथ बैठे धरने पर

Fri, 08 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Angry MLA sitting with villagers on dharna due to power cut
चहनिया। क्षेत्र में हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से आक्रोशित सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव बृहस्पतिवार को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एक्सईएन व एसडीओ धरना स्थल पर पहुंच गए। वार्ता के दौरान विधायक ने दो दिनों के अंदर आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बाद में अधीक्षण अभियंता ने आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया, इस पर विधायक के साथ ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

विधायक ने कहाकि विद्युत उपकेंद्र चहनियां से जुड़े गांवों में अघौषित बिजली कटौती किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीण और किसान परेशान है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होने वाली कटौती से हो रहा। उमस और गर्मी के बीच ग्रामीण पूरी रात जागते है। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 घंटे बिजली देने ढींढोरा पिटने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि कहां गायब हो गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर धरनास्थल पर पहुंचेे, विधायक धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर एक्सईएन आशीष कुमार सिंह, एसडीओ आकाश सिंह धरना स्थल पर पहुंचे, साथ ही आपूर्ति के संबंध में जेई अजय कुमार पटेल से वार्ता किए। जेई ने ऊपर से कटौती किए जाने की बात विधायक को बताया। इस पर विधायक ने फोन कर अधीक्षण अभियंता एमके पाठक से वार्ता किया। साथ ही चेताया कि यदि दो दिन के अंदर बिजली व्यवस्था न सुधरी तो सपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे। धरना देने वालों में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव, सुभाष यादव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानू प्रताप यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र यादव, शुभम चौहान, तूफानी यादव, सुनील यादव, विष्णु मोदनवाल, आशीष गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed