फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anger among villagers due to incomplete road construction

सड़क निर्माण अधूरा होने से ग्रामीणों में नाराजगी

Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to incomplete road construction
पीडीडीयू नगर। नियमताबाद विकास खंड के कूढकला गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क को अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार अक्सर लोग सड़क के गड्ढे में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर से सटे कूढ़कला गांव के यादव और दलित बस्ती में डेढ़ माह पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया था। इसके लिए गिट्टी गिरा दी गई और पहले से बिछे खड़ंजा को उखाड़ दिया गया। इसके बाद सड़क को इसी तरह छोड़ दिया गया। इससे लोगों का इस पर चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ने सड़क पर फंसकर गिरने से सुखनी देवी (70) और नखड़ू (65) चोटिल हो चुके हैं। गांव के कमलेश यादव, नंदलाल प्रजापति, पप्पू यादव, रमेश, प्यारेलाल, श्याम लाल यादव, मोती प्रजापति, हीरा लाल यादव ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग निर्माण पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed