फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amda power sub-station will be developed as a sub-division

नए सब डिविजन के रूप में विकसित होगा अमड़ा बिजली उपकेंद्र

Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Amda power sub-station will be developed as a sub-division
कंदवा। क्षेत्र का अमड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र अब सब-डिवीजन के रूप में जाना जाएगा। बढ़ते लोड को कम करने के लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अमड़ा को नया सब-डिवीजन बना दिया गया है। इसमें तीन विद्युत उपकेंद्र शामिल होंगे। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार होगा।
विज्ञापन

अभी तक अमड़ा कमालपुर सब डिवीजन से जुड़ा था। अब अमड़ा, डबरिया और पचखरी में बने नए उपकेंद्र को मिलाकर अमड़ा सब डिवीजन में तीन उपकेंद्र हो जाएंगे। इसका कार्यभार नए एसडीओ के जिम्मे होगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नया सब-डिवीजन बन जाने से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई अजय कुमार ने बताया कि आफिस में काम का बोझ घटाने व विद्युत खंभों, तारों आदि के रख-रखाव के साथ ही बेहतर आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed