फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amda Cooperative Union building on the verge of collapse

Chandauli News: गिरने के कगार पर अमड़ा सहकारी संघ भवन

Sat, 11 Nov 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Amda Cooperative Union building on the verge of collapse
कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा गांव में किसानों को खाद बीज व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आमदनी बढ़ाने वाले सहकारी संघ का भवन गिरने की कगार पर है। सहकारी संघ का भवन भले ही डेढ़ दशक से खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन संघ के बोर्ड का चुनाव तय समय पर होता चला आ रहा है।
विज्ञापन

अमड़ा-सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किसानों का जीवन स्तर सुधारने और उन्हें खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 1961-62 में सरकार ने सहकारी संघ के भवन का निर्माण कराया था। तब किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने के अलावा इस संघ भवन से कोटा प्रणाली लागू होने से राशन, कपड़ा समेत कई चीजें सस्ती दर पर लोगों को उपलब्ध कराई जाती थीं। धीरे-धीरे संघ से खाद-बीज,राशन, कपड़ा की आपूर्ति बंद हो गई और भवन भी जर्जर होता चला गया। करीब डेढ़ दशक से यह खंडहर में तब्दील हो चुका है। इससे इसका लाभ क्षेत्रीय किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट......

कागजों पर चल रहा बंद पड़ा सहकारी संघ

कंदवा। अमड़ा में बने सहकारी संघ का भवन पिछले डेढ़ दशक से जर्जर हो गया है और खाद- बीज का मिलना भी बंद हो गया है। इसके बाद भी इसके बोर्ड का चुनाव तय समय पर होता चला आ रहा है और संघ कागजों पर बाकायदा चल भी रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नया भवन बनवाने के लिए सहकारिता विभाग के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट........

सहकारी संघ के भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया गया है। अनुमति मिलने और धन अवमुक्त होने के बाद भवन का निर्माण करा दिया जाएगा। राजेश सिंह, एडीओ, कोऑपरेटिव, बरहनी।

रिपोर्ट- सुनील सिंह

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed