फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambulance collided with Mysore Festival special train in chandauli

चंदौली: मैसूर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से टकराई एंबुलेंस, उड़े परखच्चे

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
सार

मानव रहित रेलवे क्रासिंग ह्र्दयपुर में यह घटना हुई है। हादसे के बाद रेलवे रूट एक घंटे तक बाधित रहा था।

विज्ञापन
Ambulance collided with Mysore Festival special train in chandauli
ट्रेन से टकराई एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-मिर्जापुर रेल रूट पर मानव रहित चंदौली जिले के हृदयपुर रेलवे क्रासिंग पर शनिवार रात साढ़े नौ बजे मैसूर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से एंबुलेंस टकरा गई। इसमें एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। यह संयोग ही था कि ट्रेन के इंजन में खराबी नहीं आई। इस घटना से रेल रूट एक घंटे तक बाधित रहा। आरपीएफ के जवानों ने एंबुलेंस को हटाया, इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


वाराणसी से मैसूर जा रही डाउन 06229 मैसूर फेस्टिवल स्पेशल शनिवार रात 09:11 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या नौ से चली थी। ट्रेन अपनी रफ्तार से करीब साढ़े नौ बजे हृदयपुर के समीप मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर पहुंची। तभी रामनगर की ओर से 102 नंबर एंबुलेंस क्रासिंग पर पहुंच गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक नशे में था, जिससे वह आ रही ट्रेन पर ध्यान नहीं दे सका। ट्रेन के चालक ने हॉर्न दिया और ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक ट्रेन एंबुलेंस से टकरा गई। टक्कर के पहले ही एंबुलेंस चालक वाहन से कूद गया और एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से एंबुलेंस टकराने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल व्यास नगर पोस्ट के जवान पहुंचे और एंबुलेंस को ट्रैक से हटाया। इसके बाद सवा दस बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। हालांकि रात 11 बजे अप और डाउन ट्रैक पर आवागमन सामान्य हुआ। आरपीएफ ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर लोगों की सहायता से चालक को भी तलाश लिया। लोगों ने नशे में धुत चालक की पिटाई भी कर दी। बाद में आरपीएफ उसे पकड़ कर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed