फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegations of deletion of names of voters from two villages

Chandauli News: दो गांव के वोटरों के नाम काटे जाने का आरोप

Sun, 01 Feb 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Allegations of deletion of names of voters from two villages
सकलडीहा में सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से सूचि में नाम कटने की ​शिकायत करते ग्रामीण। स्रो - फोटो : संवाद
सकलडीहा। स्थानीय विधान सभा के दो ग्राम सभा नई कोट और खड़ेहरा गांव के 24 से अधिक एक वर्ग विशेष का नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव से शिकायत की। ग्रामीणों की सूचना पर विधायक ने फोन करके एसडीएम को अवगत कराया । इसे ठीक नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विधान सभा सकलडीहा के नईकोट गांव में बूथ संख्या 157 पर 14 लोगों का नाम काटे जाने का एक बंद लिफाफा बीएलओ को सौंपने की सूचना मिलते ही ग्रामीण हरकत में आ गये। उसी प्रकार खड़ेहरा गावं के बूथ संख्या 160 पर 16 लोगों का नाम काटे जाने और बूथ संख्या 159 पर 2 लोगों का नाम काटे जाने का बंद लिफाफा मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल विधायक को सूचना दिया। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने तत्काल इसकी सूचना फोन पर एसडीएम को अवगत कराते हुए ऐसा कार्य करने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई करने की बात कही। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अंत में बूथ एजेंट ने तहसील पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर दारा विश्वकर्मा, प्रभात यादव, सिंटू यादव, पुत्तुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed