फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for repair handpumps

हैंडपंप मरम्मत के लिए प्रदर्शन

Thu, 21 May 2015 01:39 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
agitation for repair handpumps
पिछले तीन वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप के मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्र
विज्ञापन
के बरठी गांव के मुस्लिम बस्ती के लोगों ने बुधवार को विकास खंड अधिकारी व सेक्रेटरी के खिलाफ  जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 विरोध-प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना था कि हैंडपंप के मरम्मत के लिए कई बार विकास खंड कार्यालय पर गुहार लगाई गई लेकिन आज तक उसे ठीक नहीं कराया गया। जिसकी वजह से गांव के सैकड़ों घरों के लोगों को कुएं के पानी पर आश्रित रहना पड़ता है। चेताया कि यदि शीघ्र हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई तो हम सभी उग्र होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


गौरतलब है कि गांव की जनसंख्या लगभग चार से पांच हजार के बीच है। वहीं मुस्लिम बस्ती में सैकड़ों घरों को पेयजल के लिए जल निगम द्वारा मात्र एक हैंडपंप लगवाया गया था और वह भी पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ा है। जिसकी वजह से पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार तहसील दिवस पर व बीडीओ से की थी, लेकिन आज तक हैंडपंप को दुरुस्त नहीं कराया गया।

इस बाबत खंड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर का कहना है कि बजट के अभाव में हैंडपंपों के मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। इस दौरान रुस्तम अंसारी, अगनू गोड़, सोनू सिंह, दीपक गोड़, बिहारी साव, मोहन सेठ, बुल्ला अंसारी, गणेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed