{"_id":"257fbe362a4f4d15dcb087b3949d47fe","slug":"agents-can-not-access-in-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों में न पहुंच पाएं अभिकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों में न पहुंच पाएं अभिकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 20 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने सोमवार को पोलिंग अधिकारियों तथा सेक्टर
विज्ञापन
मजिस्टे्रटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदान केन्द्रों व सेक्टर
में मतदान के प्रति गम्भीर रहें।
कहा कि यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियां मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में न होने पाए। यदि कोई कार्य में विघ्न डालता है तो पुलिस के हवाले करें और उसकी सूचना सेक्टर मजिस्टेट को दें। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने यह कहा।
उन्होंने कहा कि मतदान कराना एक प्रक्रिया है और प्रक्रिया का बार-बार समझने की आवश्यकता है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
जो अधिकारी व कर्मचारी कार्य की गतिविधियों को बारीकी से समझ लेगा वही अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान शांति ढंग से सम्पन्न करा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्रत्येक चुनाव में कर्मचारियों को दिया जाता है और यह माना जाता है कि प्रशिक्षण प्राप्त कर हमारे अधिकारी और कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर प्रस्थान कर मतदान को शालीनता और सजगता से सम्पन्न कराएंगे।
कहा कि चुनाव में सबसे पहले मतदाताओं के साथ सौहार्द, मतपेटिकाओं को खोलने व बन्द करने तथा कतारबद्ध होकर से मतदाताओं को मतदान केन्द्रों में प्रवेश ही मतदान की सफलता की कुंजी है और जो मतदानकार्मिक इन विधियों से कार्य करेगा वह कभी असफल नही हो सकता है।
कहा कि जो स्टेशनरी उपलब्ध करायी गई है उसकी व्यापक जांच कर लें।
साथ ही किसी प्रत्याशी का बैनर, पोस्टर, होर्डिंग 200 मीटर की परिधि में लगा हो तो तत्काल उसे हटा दे और कोई भी अभिकर्ता किसी भी दशा में मतदान केन्द्रों के अन्दर प्रवेश न करें। यदि जोर जबरदस्ती करता है तो उपस्थित सेक्टर मजिस्टेट व पुलिस अधिकारियों को अवगत करायें। सभी मतदान से जुड़े अधिकारियां एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि चुनाव की गम्भीरता को समझे और मतदान केन्द्रों पर उपस्थित व्यक्तियों के गतिविधियों पर नजर रखें, जिससे मतदान में विघ्न उत्पन्न न होने पाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, अपर जिलाधिकारी एसके शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी आरएन सिंह, परियोजना निदेशक शशिमौली मिश्रा, उपनिदेशक कृषि आरके सिंह आदि रहे।