{"_id":"68dd80e577193457ef0c4790","slug":"after-four-years-there-was-a-storm-and-rain-during-navratri-trees-and-wires-fell-chandauli-news-c-189-1-svns1010-137342-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार साल बाद नवरात्र में आई आंधी-बारिश, पेड़ और तार गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार साल बाद नवरात्र में आई आंधी-बारिश, पेड़ और तार गिरे
विज्ञापन
जिले में चार साल बाद नवरात्र में आंधी और बारिश आई। मंगलवार की रात और बुधवार को दिन में हुई बारिश और आंधी से पेड़ व उनकी डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर जाने से आपूर्ति बाधित रही। आठ से अधिक स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां टूटकर गिर गईं।
2021 में आखिरी बार चंदौली में नवरात्र के दौरान भारी बारिश हुई थी जिससे पंडाल आदि भी उखड़ गए थे। मंगलवार को दिन में उमसभरी गर्मी के बाद रात को मौसम बदल गया। रात के 11 बजे से गरज व चमक शुरू हो गई।
नवरात्र का मेला घूमने गए लोग मौसम बदलते ही घरों की ओर लौटने लगे। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े हरिशंकरपुर में आंधी के कारण रात में एक ही स्थान पर दो पेड़ बिजली के तार पर गिर गए। खजूर गांव में भी पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
लोगों से सूचना मिलते ही निगम के कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे वहां लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात पहुंचे बिजली कर्मियों ने तार से पेड़ हटाकर आपूर्ति बहाल कर दी।
वहीं उपकेंद्र के फीडर नंबर दो में बिजली का खंभा टेढ़ा हो जाने से भी बुधवार की दोपहर दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। हालांकि विद्युत निगम के कर्मियों ने टेढ़े खंभे को सीधा कर आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने कहा कि आंधी के कारण पेड़ तार पर गिर जाने व खंभा टेढ़ा हो जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। निगम के कर्मियों को भेजकर मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।