{"_id":"57def0774f1c1b4f63a82aec","slug":"after-being-denied-food-bdkin","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन नहीं मिलने पर भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन नहीं मिलने पर भड़कीं
chandauli
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन करती गर्भवती महिलाए
- फोटो : chandauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म भोजन व पोषाहार न मिलने से नाराज धनाईतपुर गांव की गर्भवती महिलाओं ने रविवार की दोपहर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामप्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना का लाभ अब तक नहीं मिल रहा है। चेताया कि अगर उन्हें मीनू के अनुसार भोजन व अन्य पोषाहार नहीं मिलता है तो वे सीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं के अनुसार, आज तक गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही हौसला पोषण योजना, पोषाहार, फल आदि का लाभ नहीं मिल रहा है। कई बार ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय लोगों से गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज गर्भवती महिलाएं रविवार की दोपहर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्रामप्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगी।
ग्रामप्रधान राजाराम गुप्ता का कहना है कि मैने खाता से पैसा निकालकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दे दिया है लेकिन उसके बाद भी गर्भवती महिलाओं का भूखा रहना काफी शर्मनाक है। सीडीपीओ बरहनी उषा कुमारी शर्मा का कहना है कि अगर ऐसा है तो मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।