फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After a dispute with husband, wife dies by eating poison with daughter

ति से विवाद के बाद पत्नी ने बेटी संग विषाक्त खाकर दी जान

Fri, 08 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with husband, wife dies by eating poison with daughter
नियामताबाद। बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी नेहा (24) ने अपनी दो साल की मासूम बेटी सावित्री (02) के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत खराब देख परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पास पड़ोस में चर्चा के अनुसार विवाहिता एक विशेष प्रकार के मंजन के लिए अपने पति से विवाद की थी। मंजन नहीं लाने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बौरी गांव निवासी स्व मंगल विश्वकर्मा के दो बेटे और पांच बेटियां है। बड़ा बेटा संतोष और छोटा बेटा राकेश है। राकेश मजदूरी का काम करता है। इसकी शादी सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत घरचित गांव निवासी राम नारायण की बेटी नेहा से 2017 में हुई थी। पास पड़ोस वालों के अनुसार नेहा एक विशेष प्रकार के मंजन करने की आदती थी। लॉकडाउन के चलते उसे मंजन नही मिल पा रहा था। वह पति से मंजन लाने के लिए जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बृहस्पतिवार की रात विवाद भी हुआ था। इससे क्षुब्ध नेहा घर मे गेंहू में रखे जाने वाले कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया और अपनी बेटी को भी करा दिया। इससे दोनों की हालत खराब होने लगी। पति राकेश का कहना है की वह टीवी देख रहा था। पत्नी के उल्टी करने की आहट पर बाहर आकर देखा तो पत्नी और बेटी की हालत खराब थी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए जहाँ मासूम की मौत हो गयी। वही महिला को ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला के मायके वाले भी पहुंच गए है। बबुरी थानाध्यक्ष एलएन सिंह ने बताया कि मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिवार वालों ने विषाक्त खाने की जानकारी दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed