फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   afghanistan crisis chandauli resident suraj chauhan returned home who stuck in kabul father become emotional after see son

चंदौली के सूरज काबुल से लौटे: बेटे को सामने देख भावुक हुए पिता, परिवार लगातार कर रहा था सलामती की दुआ

Mon, 23 Aug 2021 02:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Aug 2021 02:50 PM IST
सार

नियामताबाद ब्लॉक के अमोघपुर निवासी बुद्धिराम चौहान का छोटा बेटा सूरज चौहान(29) काबुल में वेल्डर काम करता है। वह जनवरी 2021 में काबुल गया था। वहां हालात बिगड़ने पर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई थी। 

विज्ञापन
afghanistan crisis chandauli resident suraj chauhan returned home who stuck in kabul father become emotional after see son
ग्रामीणों ने सूरज का मुंह मीठा कराया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान के काबुल में फंसे चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली के अमोघपुर गांव के रहने वाले सूरज कुमार सोमवार सुबह घर लौट आए हैं। सूरज के घर पहुंचते ही उनके परिजनों की मुस्कान वापस लौट आई है। बेटे को सही सलामत सामने देख पिता बुद्धिराम चौहान की आंखों से आंसू रूक नहीं रहे थे। सूरज ने  पैर छूकर पिता से आशीर्वाद लिया उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई।

विज्ञापन


परिवार में उनकी मां, पत्नी और भाई के खुशी का ठिकाना न रहा। इधर, सूरज के घर पहुंचते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। कैबिनेट मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि और भाजपा नेता राणाप्रताप सिंह ने अमोघपुर पहुंचकर सूरज का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


परिवार के परेशान होने पर राणाप्रताप सिंह के माध्यम से ही डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने उनसे बात की थी।  आश्वासन दिया था कि जल्द ही सूरज को देश लाने का प्रयास किया जाएगा। तीन दिन बाद ही सूरज घर पहुंच गया। परिवार के लोगों ने सांसद को धन्यवाद दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद ब्लॉक के अमोघपुर निवासी बुद्धिराम चौहान का छोटा बेटा सूरज चौहान(29) काबुल में वेल्डर काम करता है।  वह जनवरी 2021 में काबुल गया था। वहां हालात बिगड़ने पर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई थी। बेटे सूरज से बात होने के बावजूद परिवार बेचैन रहता था। सूरज के सकुशल वापस आने पर परिवार के लोग सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed