फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates surrounded the minister in charge for the construction of the court building

न्यायालय भवन निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रभारी मंत्री का घेराव

Mon, 26 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advocates surrounded the minister in charge for the construction of the court building
चंदौली। जिले में न्यायालय भवन निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण लगभग हो चुका है। लेकिन अफसरों की सुस्ती के चलते निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। इसी मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को सदर ब्लाक परिसर में जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल का घेराव किया और न्यायालय भवन का निर्माण शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता झंमेजय सिंह ने कहा कि जिले का सृजन हुए करीब 24 वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है। लेकिन अभी तक यहां के सरकारी कार्यालय किराए के भवन में संचालित है। कहा कि न्यायालय के भवन निर्माण नहीं होने से विभिन्न कोर्ट का संचालन सदर तहसील परिसर और बेसिक शिक्षा विभाग के भवन में हो रहा है। न्यायालय भवन निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त हो गई है। लेकिन अफसरों और जनप्रतिनिधियों के नाकामी के चलते अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अधिवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर अफसरों संग बैठक करके मामले के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed