फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Adopted old woman driven from home

घर से भगाई गई वृद्धा को अपनाया

Sun, 26 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Adopted old woman driven from home
परिवार के द्वारा दस वर्ष पहले घर से भगाने जाने के बाद सड़क पर गुजारा कर रही बेसहारा वृद्धा को शनिवार को समाजसेवी सत्येंद्र शर्मा ने सहारा दिया। उन्होंने वृद्धा को कार में बैठाकर वाराणसी के चंदापुर स्थित अपने मेरा देश, मेरा दायित्व सेवा कुटीर में ले गए। वहां वृद्धा के कपड़े, खाने, रहने के साथ-साथ दवा की भी व्यवस्था की। एक पल में इतनी सारी खुशियां पाकर 75 वर्षीय वृद्धा के चेहरे पर अनूठी मुस्कान थी।
विज्ञापन

चंदापुर निवासी सत्येंद्र शर्मा और उनकी पत्नी प्रियंका शर्मा ने नई मिसाल गढ़ी है। उन्होने अपने घर को सेवा कुटीर का नाम दिया है। जहां वह बेसहारा लोगों को आश्रय देते हैं। नगर के समाजसेवी अंकित त्रिपाठी ने शनिवार को सत्येंद्र को सूचना दी कि सड़क किनारे एक वृद्धा काफी लाचार हालत में पड़ी हैं। सत्येंद्र बिना देर किए पहुंच गए। वृद्धा सुजाता देवी ने बताया कि वह मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली है। पति और दो बच्चे हैं। पति नशे का आदि था। खर्चा नहीं उठा पाया तो घर से निकाल दिया। तब से यह हालत है। नगर के दुर्गाकॉलोनी में सड़क के किनारे प्लास्टिक की आड़ में रह रही वृद्धा ने बताया कि तीन दिन पहले रात को एक नशेड़ी ने उनसे मारपीट भी किया जिससे उनके आंखों में चोटें आइ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed