फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Additional coaches will be added to trains on Durga Puja

दुर्गापूजा पर एक दर्जन ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

Wed, 21 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be added to trains on Durga Puja
पीडीडीयू नगर। दुर्गा पूजा पर बंगाल जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता से चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। तीस सितंबर से दस अक्तूबर तक अप और डाउन हावड़ा नई दिल्ली दुरंतो, दून एक्सप्रेस, सियालदह बिकानेर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में स्लीपर और एसी के अतिरिक्त कोच जोडे़ जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में सभी ट्रेनों में सीट बुक हो चुकी है। अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने की मांग की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय भी लिया है। इस बीच पूर्व रेलवे ने पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्वीटर पर ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। ट्वीटर पर जारी लिस्ट के अनुसार अप हावड़ा दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में तीस सितंबर से दस अक्तूबर तक जबकि डाउन दुरंतो में एक से 11 अक्तूबर तक एक अतिरिक्त एसी थर्ड कोच जोडे़ जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं अप हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस में 29 सितंबर से 31 अक्तूबर तक और डाउन दून एक्सप्रेस में एक अक्तूबर से दो नवंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ेगा। अप सियालदह बिकानेर दुरंतो एक्सप्रेस में दो से दस अक्तूबर और डाउन दुरंतो में चार से 13 अक्तूबर तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोडे जाएंगे। कोलकाता से गाजीपुर के बीच चलने वाली अप शब्दभेदी एक्सप्रेस में 29 सितंबर से 27 अक्तूबर जबकि डाउन में तीससितंबर से 28 अक्तूबर तक और अप कोलकाता गाजीपुर विकली एक्सप्रेस में दो से 23 अक्तूबर तक जबकि डाउन में तीन से 24 अक्तूबर तक एक थर्ड एसी व एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed