{"_id":"5ec2c4be8ebc3e90b43deb30","slug":"action-will-be-taken-on-taking-ration-money-chandauli-news-vns525576763","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों से राशन का पैसा लेने वाले कोटेदारों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों से राशन का पैसा लेने वाले कोटेदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के कोटेदारों को गांवों में गैर प्रांतों से पलायन कर आ रहे मजदूरों और गरीबों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थिति की वास्तविकता को जांचने के लिए सोमवार को खाद्य उपायुक्त श्रीपार्थ अच्युत ने सर्किल में आधा दर्जन राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस के साथ गरीबों को मुफ्त में खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही कोटेदारों को गरीबों से राशन का पैसा लेने या ई-पॉस मशीन से गुमराह करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
लॉकडाउन के दौरान गरीबों के खाने की समस्या को दूर करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। डेढ़ माह से लगे लॉकडाउन के तीन चरणों के दौरान गरीबों को निशुल्क राशन मुहैया कराया जा रहा है। 15 मई से तीसरे दौर का वितरण शुरू किया गया है। खाद्य उपायुक्त ने वितरण की सच्चाई जानने के लिए क्षेत्र के पुरासोनहुला, महुवरकला, बलुआ, हरधनजूड़ा आदि के सरकारी गल्ले की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोटेदारों को सोशल डिस्टेंसिंगके साथ ईमानदारी से शत-प्रतिशत राशन वितरण का निर्देश दिया। साथ ही ई-पॉस मशीन में किसी प्रकार के हेराफेरी करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, विवेक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्रा आदि मौजूद रहे।