फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken against absent teachers

Chandauli News: अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 25 Sep 2025 05:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against absent teachers
एसडीएम विकास मित्तल ने बुधवार को देवरी कलां स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में एक भी शिक्षक मौके पर नहीं मिले। सभी अध्यापक बिना पूर्व सूचना या अवकाश के अनुपस्थित थे। एसडीएम ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी बेहद कम थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम को प्राथमिक विद्यालय, नोनवट प्राथमिक विद्यालय और औरवाटाड़ में एक-एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। चिकनी गांव के माध्यमिक विद्यालय में भी एक शिक्षक अनुपस्थित थे। एसडीएम विकास मित्तल ने कहा कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। विद्यालयों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed