फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused of raping teenage girl arrested

Chandauli News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 04:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenage girl arrested
कंदवा। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पंपिंग सेट पर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पहले हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के जरिये जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अपने पंपिंग सेट पर किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया और शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। मंगलवार की शाम किशोरी के बयान पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम पांडेय को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शक के आधार पर पकड़े गए तीन युवकों को छोड़ दिया। किशोरी के माता-पिता दूसरे शहर में निजी कंपनी में काम करते हैं। वह अपने दादा के साथ गांव में रहती है। कंदवा थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed