{"_id":"63222ddb3168cd037233a60a","slug":"accelerate-revenue-collection-and-complete-the-target-dm-chandauli-news-vns674249460","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली की लक्ष्य में तेजी लाएं :डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली की लक्ष्य में तेजी लाएं :डीएम
विज्ञापन
चंदौली। लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजस्व वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
समीक्षा में व्यापार कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन, बाट-माप, जीएसटी वाणिज्यकर सहित अन्य विभागों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप ठीक नहीं पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत, आबकारी व परिवहन विभाग को करों की वसूली तेज करने का निर्देश दिया।
नगर पंचायत व नगरपालिका के करों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ डीएम ने अधिकारियों को राजस्व के वादों का निस्तारण करने व सरकारी भूमि पर को अतिक्रमणमुक्त रखने का निर्देश दिया। एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को जन शिकायतों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस का कोई प्रकरण लंबित न छोड़ें। बाट-माप विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कॉट टीम बनाकर करों की चोरी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व उमेश मिश्रा सहित अन्य रहे।