फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Abusing and pushing Lekhpal who went to measurement, case filed

Chandauli News: पैमाइश करने गए लेखपाल से गाली-गलौज और धक्कामुक्की, मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Abusing and pushing Lekhpal who went to measurement, case filed
स्थानीय थाना के बड़गांवा गांव में शनिवार को बंजर जमीन की पैमाइश करने गए लेखपालों के साथ गांव के ही दबंग व्यक्ति ने गाली गलौज की। यही नहीं लेखपाल को धक्का मारा। इससे नाराज लेखपालों ने थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन

गांव के अलाउद्दीन सिद्दकी ने ऑनलाइन राज्यपाल से शिकायत की थी। शिकायती पत्र में लिखा था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर शनिवार को समाधान दिवस पर लेखपाल तौफीक अहमद अपने साथी लेखपाल व कानूनगो लेकर सरकारी जमीन की पैमाइश करने गांव में पहुंचे। पैमाइश के दौरान ही शिकायतकर्ता अलाउद्दीन का पुत्र मौके पर जाकर विरोध करने लगा। जंजीर लेकर नापी कर रहे लेखपाल दीपक गोंड को धक्का देकर गिरा दिया। घटना पर आक्रोशित लेखपालों ने पुलिस व एसडीएम चकिया को सूचना दिया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। इस मामले में उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रशाद ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। लेखपाल तौफिक ने रात थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने फिरोजुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed