{"_id":"64345b635757b74da4081174","slug":"absent-nine-officers-did-not-give-explanation-chandauli-news-c-20-1-148523-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रशिक्षण से अनुपस्थित नौ अधिकारियों ने नहीं दिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रशिक्षण से अनुपस्थित नौ अधिकारियों ने नहीं दिया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
चंदौली। निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए जिले में जोनल, सेक्टर, निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। बीते छह अप्रैल को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में नौ संबंधित अधिकारी अनुपस्थित पाए गए थे। गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब न देने पर राज्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी जारी करने की तैयारी की जा रही है।
इस क्रम में अनुपस्थित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों में पीडीडीयू नगर पालिका में नियुक्त सेक्टर खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, चंदौली नगर पंचायत में पशु चिकित्साधिकारी सुजीत कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. राजकिशोर सिंह, चकिया नगर पंचायत में वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के अलावा निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों में पीडीडीयू नगर में चंद्रप्रभा प्रखंड के सहायक अभियंता इंद्रमणि पाल, मनीष कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार, खंड शिक्षाधिकारी सकलडीहा अजय कुमार शामिल हैं। इन अनुपस्थित अधिकारियों को 10 अप्रैल तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था लेकिन निर्धारित तिथि पर देर शाम तक अधिकारियों ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया है। इससे निर्वाचन आयोग को चिट्टी जारी करने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है।
इनसेट........
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्रवाई
चंदौली। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन के आदेशानुसार जनपद स्तरीय अधिकारी डीएम की पूर्व स्वीकृति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यह निर्देश एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ने को कार्य में व्यवधान मानते हुए संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद