फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AAP MP asks PM to look at Epstein Files says party is diverting attention from real issues levels allegations

UP: आप सांसद ने पीएम से ‘एपस्टीन फाइल्स’ देखने को कहा, बोले- असल मुद्दों से ध्यान भटका रही पार्टी; लगाए आरोप

Sat, 07 Feb 2026 07:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 07:01 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में आप सांसद संजय सिंह ने नुक्कड़ सभा की। मीडिया से बातचीत के दाैरान उन्होंने भाजपा सरकार पर सियासी तंज भी किए। कहा कि मणिकर्णिका घाट जैसे मामलों पर सरकार के लोग शांत रहते हैं।

विज्ञापन
AAP MP asks PM to look at Epstein Files says party is diverting attention from real issues levels allegations
राज्यसभा सांसद संजय सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को चंदौली के बहादुरपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘केरल फाइल’ और ‘कश्मीर फाइल’ देखने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री को ‘एपस्टीन फाइल्स’ देखने का सुझाव दिया था। सिंह ने दावा किया कि इस कथित फाइल में प्रधानमंत्री, उद्योगपति अनिल अंबानी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जुड़ी जानकारी दर्ज है।

विज्ञापन
Trending Videos

सियासी तंज भी किया

उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘झूठा’ और ‘विश्वासघाती’ बताते हुए कहा कि सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही है। आप सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही थी और अब 'साजिश के तहत' जातियों को आपस में लड़ाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में मुसलमानों से दूरी बनाते हैं, लेकिन विदेशों में मुस्लिम देशों के नेताओं से गले मिलते हैं और मस्जिदों में भी जाते हैं।

संजय सिंह ने वाराणसी के डुमरी गांव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह गांव प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिया गया है, लेकिन यहां गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं गांव में गए और लोगों की समस्याएं सुनीं, जिन्हें देखकर उन्हें 'बहुत कष्ट' हुआ। इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन

उन्होंने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुई तोड़फोड़ और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का भी जिक्र किया। साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को वहां जाने से रोक रही है।

संजय सिंह ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री वाराणसी के सांसद हैं, तो उन्हें अन्य सांसदों के साथ मौके पर जाकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सभा में आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। वहीं, इन आरोपों पर सरकार या संबंधित पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed