फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aanchal won the hundred meters race

सौ मीटर दौड़ में आंचल व बबलू सोनकर ने मारी बाजी

Wed, 23 Mar 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aanchal won the hundred meters race
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि डॉ. संत त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं संजना यादव द्वितीय और निशा मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में रबिना बानो ने प्रथम, संजना यादव ने द्वितीय और मोना सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में मोना सिंह प्रथम, संजना यादव द्वितीय और रबिना बानो तृतीय स्थान पर रहीं। पुरूष वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में बबलू सोनकर प्रथम, संजीत सिंह द्वितीय और हरिओम पांडेय तृतीय रहे। छात्रों की 200 मीटर दौड़ में बबलू सोनकर ने प्रथम, रविप्रकाश राय ने द्वितीय व आलोक यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में रविप्रकाश राय प्रथम व बबलू सोनकर द्वितीय और संजीत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक के महिला वर्ग में चंदा प्रजापति प्रथम, आंचल द्वितीय और मोना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं छात्रों के वर्ग में अजय गुप्ता प्रथम ऋषभ सिंह द्वितीय और संजीत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गरिमा प्रथम, मीनू द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। टीम खेल में एमए के छात्रों ने कबड्डी, वॉलीबाल और रस्सा कसीमें प्रथम स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में उर्जा का संचार करता है। यह स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रदीप पांडेय ने की। इस मौके पर खेल शिक्षक श्यामलाल सिंह यादव, डॉ.जितेंद्र यादव, डॉ. दयाशंकर सिंह यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed