फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   aakroshit mahilaon ne kendr par kiya hangaama

पुष्टाहार न मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने केंद्र पर किया हंगामा

Sat, 12 Jun 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
aakroshit mahilaon ne kendr par kiya hangaama
नौगढ़। क्षेत्र के औराही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार नहीं मिलने पर नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को खूब हंगामा किया। इसके बाद महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वहां से कहीं चली गईं। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शमशेरपुर के औराही आंगनबाड़ी केंद्र पर दलित बस्ती की धात्री और गर्भवती महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार में शामिल सरसों का तेल, चने की दाल को वितरण के बजाय बेचने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने शुक्रवार को हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अंजू भारती, साधना देवी, मीरा, माला देवी , पुष्पा, रेनू कुमारी, आशा, मोनी, पूजा, रिंकू ममता, सुशीला, संध्या, ललिता, बबीता शामिल रही। वहीं सीडीपीओ आशीष कुमार वर्मा ने कहा कि गांव में संचालित समूह को वितरण करने के लिए 500 ग्राम दाल के 27 और एक किग्रा के 50 पैकेट तथा सरसों का तेल 76 पैकेट दिया गया है। बताया कि कुछ केंद्रों पर कम लाभार्थियों को ही सामान उपलब्ध हो पाया है। शासन से आवंटन आते ही शेष लाभार्थियों को पुष्टाहार आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed