फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aadhaar card is not being made in the post office for one and a half months

Chandauli News: पोस्ट ऑफिस में डेढ़ माह से नहीं बन रहा आधार कार्ड

Fri, 20 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card is not being made in the post office for one and a half months
पोस्ट ऑफिस में पिछले डेढ़ माह से आधार कार्ड बनाने का कार्य ठप पड़ा है। आधार कार्य बनाने के कार्य में लगे कर्मचारी का अन्य पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर होने के बाद उसके स्थान पर अब तक किसी की तैनाती नहीं हो सकती है। जिससे रोजाना 50 से ज्यादा लोग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने पोस्ट ऑफिस में नया आधार बनवाने और पुराने आधार में संशोधन की सुविधा दी है। लेकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में स्थित पोस्ट आफिस में कर्मचारी के ट्रांसफर होने के कारण पिछले डेढ़ माह से नया आधार बनाने और संशोधन का कार्य ठप पड़ा है। पोस्ट ऑफिस में यह कार्य बंद होने से नगर स्थित अन्य बैंकों में बनाए गए आधार सेंटर में भीड़ बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी नगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को हो रही, जिसमें कई छात्र भी शामिल है। इस संबंध में उप डाकपाल अरविंद पटेल ने बताया कि एक सप्ताह में आधार बनाए जाने की सुविधा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed