फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man hanged himself suspecting his wife of having an illicit relationship with her brother-in-law

Chandauli News: साढ़ू के साथ पत्नी के अवैध संबंध के शक में फंदे से लटका युवक

Wed, 14 May 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself suspecting his wife of having an illicit relationship with her brother-in-law
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली गांव में मंगलवार को एक युवक का घर के कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट मिला। जिसमें आत्महत्या की बात कही गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की मां ने बेटे की पत्नी, पुत्र व साढ़ू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव निवासी रतन (38) पत्नी मंजू देवी व बेटे अमन कुमार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। वहां उनके साथ सैदपुर मनकपडा निवासी रिश्ते में साढ़ू दिनेश भी रहता था। रतन को संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके साढ़ू के साथ है। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन बहस व मारपीट होती रहती थी। एक महीने पहले इसी को लेकर विवाद होने पर दिल्ली में ही बेटे और पत्नी ने मार पीटकर उसे दो दिन के लिए जेल भेजवा दिया था। जेल से छूटने के बाद आहत होकर वह वापस अपने गांव चला आया और मां लक्षना देवी के साथ रहने लगा। यहां रोजगार नहीं मिलने से वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। इस बीच मंगलवार को रतन का शव कमरे में फंसे से लटकता मिला। उस समय मां राशन लेने गई थीं। जब मां घर आईं तो फंदे से बेटे का शव लटकता देख चीखने-चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट में रतन ने आत्महत्या का कारण पत्नी का साढ़ू से अवैध संबंध बताया है। इस संबंध में एसओ विनोद मिश्रा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के माध्यम से जांच की जा रही है। रतन की मां लक्षना ने बेटे की पत्नी, पुत्र व साढ़ू के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed