फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A woman transplanting paddy in the field died due to lightning

Chandauli News: बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही महिला की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A woman transplanting paddy in the field died due to lightning
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के केतियरा ग्राम पंचायत के महारथपुर गांव के सिवान में रविवार की दोपहर बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उदयपुर गांव निवासी तारा देवी (58) घर से कुछ दूरी पर महारथपुर गांव में धान की रोपाई करने गई थीं। दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश में ही तारा देवी धान की रोपाई कर रही थीं। इसी बीच बिजली गिरी और तारा देवी उसकी चपेट में आ गईं। इससे वे अचेत हो गईं। साथ में खेत में धान की रोपाई कर रहे अन्य लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तारा देवी को मृत घोषित कर दिया। तारा देवी की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। शहाबगंज थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed