फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A two-year-old child is in serious condition after being hit by a motorcycle.

Chandauli News: बाइक की टक्कर से दो साल का मासूम गंभीर

Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A two-year-old child is in serious condition after being hit by a motorcycle.
मोहनिया। थाना क्षेत्र के तेलंगा गांव में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल बालक की पहचान तेलंगा गांव निवासी सौरभ कुमार के पुत्र शिवांश कुमार ( 2 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवांश अपने घर के पास खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ट्रामा सेंटर में बच्चे का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed