फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A truck hit a bus of pilgrims, two women died, 10 injured

Chandauli News: श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, 10 घायल

Thu, 06 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A truck hit a bus of pilgrims, two women died, 10 injured
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के जनसो की मड़ई के पास नेशनल हाइवे पर मंगलवार की रात प्रयागराज महाकुंभ जा रही यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दो महिला यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के पटना मलाई थाना क्षेत्र से मिनी बस से 24 लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। मंगलवार को रात करीब दो बजे अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर जनसो की मड़ई गांव के समीप बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बस में सवार दो महिलाओं प्रिया मोदी (35) और कविता मोदी (34) की मौत हो गई। वहीं कनक केसरी (42), गोपी कुमार (45), आलोक मोदी (38), कृष्णा( 65), रूबी गोयल (10), रचना गोयल (31), मेनका गोयल (45), रमेश मित्तल (53), प्रेम मित्तल (50), अनिल कुमार अग्रवाल (52) घायल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अफसर डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 10 घायलों का इलाज किया गया। सीओ आशुतोष ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 10 घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed