{"_id":"6a63c30023ad8b1b1f027b86","slug":"a-small-bridge-will-be-constructed-over-the-drain-in-arangi-at-a-cost-of-110-crore-chandauli-news-c-189-1-svns1011-151933-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अरंगी में 1.10 करोड़ से नाले पर बनेगी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अरंगी में 1.10 करोड़ से नाले पर बनेगी पुलिया
विज्ञापन
अरंगी गांव में नाले पर इसी स्थान पर बनेगी पुलिया। संवाद
पीडीडीयू नगर/कंदवा। बरहनी ब्लॉक के अरंगी गांव में नाले पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 1.10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है। पुलिया बनने से क्षेत्र के 12 गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
अरंगी गांव के पास नाले पर पुलिया नहीं है। ऐसे में ग्रामीण नाले के किनारे बनी कच्ची सड़क के सहारे आते-जाते हैं। बरसात के मौसम में नाले में पानी भरने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। करीब तीन मीटर चौड़े नाले को पार करना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा कठिन साबित होता है। किसानों को अपने खेतों में पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
गांव के लोग लंबे समय से पुलिया का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। इस पर सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने 1.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद पुलिया निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट......
इन गांवों के लोगों को होगा फायदा
नाले पर पुलिया बनने से अरंगी, कुवां, लोहरा, तेल्हरा, दरौली, लक्ष्मणपुर, पोखरा, धनाइतपुर समेत करीब 12 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का सफर आसान होगा और किसानों को खेतों तक कृषि यंत्र, खाद-बीज और फसल ले जाने में सुविधा मिलेगी।
कोट....
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पहल पर अरंगी गांव में मुख्तार राम और राजेश पांडेय के खेतों के बीच से गुजरने वाले नाले पर पुलिया निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड